मध्य प्रदेश में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद की आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे किसानों ने मंगलवार देररात होशंगाबाद रोड पर ही डेरा डाल दिया।

प्रशासन के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसान बुधवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पर अड़े हैं। आंदोलन के चलते भोपाल कलेक्टर ने नर्मदापुरम रोड के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।

सोमवार को नर्मदापुरम के बरखेड़ा से शुरू हुई 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' मंगलवार शाम औबेदुल्लागंज, मंडीदीप और 11 मील बाईपास होते हुए राजधानी भोपाल की सीमा में दाखिल हुई।

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

रात होते-होते करीब 2 हजार किसानों ने होशंगाबाद रोड पर ही अपना पड़ाव डाल दिया। स्थिति को संभालने के लिए देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मैराथन बैठक हुई, लेकिन सहमति न बनने के कारण वार्ता पूरी तरह नाकाम रही।

किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और बुधवार को मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।

किसानों के सड़क पर डटे रहने और संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाए हैं। कलेक्टर के आदेशानुसार नर्मदापुरम रोड पर स्थित सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बुधवार का अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं, आंदोलन के कारण नर्मदापुरम रोड, एम्स मार्ग, बंसल प्लाजा और कटारा हिल्स क्षेत्र में देर रात से ही यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

ट्रैफिक पुलिस को कई मार्गों पर रूट डायवर्ट करना पड़ा है, जिससे सुबह से ही राहगीरों को भारी जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के मुख्यमंत्री निवास के घेराव के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। वीर सावरकर सेतु (हबीबगंज ओवरब्रिज) से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर मुख्य रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री निवास और उसके आसपास के इलाके को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है, जहां एसएएफ, आरएएफ और भोपाल के 20 से अधिक थानों का बल मुस्तैद है।

सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए वाटर कैनन, वज्र वाहन और दंगा रोधी उपकरणों के साथ पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने मंगलवार रात किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी जायज़ मांगों के प्रति संवेदनशील है और सभी मुद्दों का शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कृषि मंत्री कंषाना ने किसानों से शांति बनाए रखने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि सरकार और किसान एक-दूसरे के सहयोगी हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है।

बैठक के दौरान किसान प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा, जिस पर कृषि मंत्री कंषाना ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
   गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार सुबह यूरोप के लिए रवाना हुई। एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड 2026...
खेल 
महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह

   बदायूं। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह

हिमाचल: बड़ा फैसला, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी कार्यकाल पूरा किए बिना नहीं होंगे ट्रांसफर

शिमला। सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से जुड़ी व्यवस्था में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सरकार...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
हिमाचल: बड़ा फैसला, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी कार्यकाल पूरा किए बिना नहीं होंगे ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
   गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह

   बदायूं। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक