झारखंड में एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 141 मामले हैं दर्ज

टाटा मैजिक वाहन से तीन एके-47 राइफल बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर दा को सयुंक्त अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया गया ।

उसके साथ संगठन के दो सक्रिय सदस्य और दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। बेसरा के खिलाफ झारखंड में 141 मामले दर्ज है।

बताया गया है कि गिरिडीह-धनबाद सीमा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान से बचने के लिए मिसिर बेसरा ने अपने चार सहयोगियों के साथ टाटा मैजिक वाहन से भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने उसे धनबाद के बरवाअड्डा से घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को यह कामयाबी खुफिया इनपुट पर मिली। टाटा मैजिक से तीन एके 47 राइफल भी बरामद हुई हैं।

डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग ये खबर भी पढ़े : डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

बेसरा के साथ रीजनल कमेटी सदस्य तुम्बा मांझी और एरिया कमेटी सदस्य बिरेन हांसदा के अलावा मंगल मुर्मू एवं दिनेश राय को भी गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां चारों से पूछताछ कर रही है। झारखंड के आईजी (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को इन सभी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मिसिर बेसरा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

वह झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहा है। उस पर सुरक्षाबलों पर हमले, हत्या, लेवी वसूली और विस्फोट जैसी कई संगीन घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

पश्चिम बंगाल में एक लाख पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में अगले कुछ वर्षों में चरणबद्ध...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  पश्चिम बंगाल 
 पश्चिम बंगाल में एक लाख पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
   गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार सुबह यूरोप के लिए रवाना हुई। एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड 2026...
खेल 
महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

उत्तर प्रदेश

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
   गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह

बदायूं। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह