जयपुर के होटल में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, दो साथी फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कमरे के भीतर 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

मृतक की पहचान टोडाभीम निवासी दिनेश उर्फ दंशी बंजारा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि घटना सिवार मोड़ पर स्थित 'श्री होटल एंड रेस्टोरेंट' की है।शनिवार देर शाम लगभग 7 बजे दिनेश के परिजन उसे तलाशते हुए होटल पहुंचे थे।

धौलपुर में कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, जंगल में प्लास्टिक से ढका मिला शव ये खबर भी पढ़े : धौलपुर में कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, जंगल में प्लास्टिक से ढका मिला शव

जब वे दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए, तो वहां दिनेश अचेत अवस्था में मृत पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

होटल स्टाफ से की गई प्राथमिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। दिनेश अपने दो साथियों- नितेश और संजय के साथ शुक्रवार सुबह करीब सवा 11 बजे होटल आया था।

तीनों ने मिलकर कमरे को किराए पर लिया था। दिनेश की मौत के बाद उसके दोनों साथी मौके से गायब मिले। पुलिस का मानना है कि कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में दिनेश की मौत होने के बाद उसके दोनों साथी घबराकर या साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नजदीकी कांवटिया अस्पताल के मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

थानाधिकारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस फरार दोनों दोस्तों की तलाश में जुटी है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू महानगर ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों की...
राष्ट्रीय  जम्मू कश्मीर 
कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इसराना मंडी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं दो मासूम, अपहरण के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पानीपत। पानीपत की तहसील इसराना की अनाज मंडी से आठ साल की दो बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।...
हरियाणा 
इसराना मंडी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं दो मासूम, अपहरण के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने दिल्ली मेट्रो चेक-इन सर्विस के साथ अब नई दिल्ली और...
कारोबार 
एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

झांसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित