वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रन बनाए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली।

हाल ही में आईसीसी टी20 रैंकिंग में दोबारा शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीम इंडिया ने इस जीत के साथ अपने शानदार फॉर्म को भी बरकरार रखा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 192 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 35 रन से जीत लिया।

भारत की जीत के नायक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने 49 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा मात्र 02 रन बनाकर आउट हो गए।

राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

इसके बाद ईशान किशन ने 29 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 25 रनों की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 192 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहले मैच की तरह इस बार भी पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

मयंक ने अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से तीन विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।  डेब्यू कर रहे अशोक शर्मा ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया।

हालांकि, उनके स्पेल के दौरान एक आसान कैच छूट गया था, लेकिन बाद में उन्होंने तदिवानाशे मरुमानी को क्लीन बोल्ड कर अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज किया।

हालांकि भारतीय टीम की फील्डिंग उम्मीद के अनुरूप नहीं रही और खिलाड़ियों ने कई आसान कैच छोड़े, फिर भी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।

यह सीरीज जीत भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि हाल ही में टीम ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में फिर से दुनिया की नंबर-1 टीम का स्थान हासिल किया है।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद भारत शीर्ष स्थान से नीचे खिसक गया था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीन जीत के दम पर उसने एक बार फिर शीर्ष स्थान पर कब्जा मजबूत कर लिया।

इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया, बल्कि आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए भी अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत किया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू महानगर ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों की...
राष्ट्रीय  जम्मू कश्मीर 
कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इसराना मंडी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं दो मासूम, अपहरण के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पानीपत। पानीपत की तहसील इसराना की अनाज मंडी से आठ साल की दो बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।...
हरियाणा 
इसराना मंडी से रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं दो मासूम, अपहरण के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने दिल्ली मेट्रो चेक-इन सर्विस के साथ अब नई दिल्ली और...
कारोबार 
एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

झांसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित