मोहनलालगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत तीन पर मुकदमा

पति, ससुर और सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव में विवाह के महज साढ़े चार माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम निवासी मनोज पुत्र श्रीराम ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा का विवाह बीते 7 मार्च को हुलासखेड़ा निवासी अमित कुमार पुत्र रामचंद्र के साथ किया था। विवाह के बाद से ही पति अमित कुमार, ससुर रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय प्यारे तथा सास अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि आरोपी मायके से दो लाख लाने का दबाव बनाते थे तथा मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे।

एएनटीएफ का बड़ा ऑपरेशन: 119 किलो गांजा बरामद, 60 लाख की खेप के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : एएनटीएफ का बड़ा ऑपरेशन: 119 किलो गांजा बरामद, 60 लाख की खेप के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

तहरीर में बताया गया है कि शनिवार को सूचना मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पुत्री को मृत अवस्था में देखा। पीड़ित पिता ने पति, ससुर और सास पर दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित पति, ससुर और सास के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

देहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरादून महानगर इकाई ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी पार्क...
उत्तराखंड 
देहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भरवारी स्थित वशिष्ठ गेस्ट हाउस में "पूर्व सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू महानगर ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों की...
राष्ट्रीय  जम्मू कश्मीर 
कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भरवारी स्थित वशिष्ठ गेस्ट हाउस में "पूर्व सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

झांसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज