‘मंगल मिलन’ में राजग नेताओं का जमावड़ा, आर्थिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा

पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बैठक में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षामंत्री समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग/एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक मंगलवार को संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल ने भारत के विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर प्रस्तुति दी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन नहीं दिया।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मुक्त व्यापार समझते से देश को होने वाले आर्थिक और व्यापारिक लाभों की जानकारी दी और बैठक में एक प्रस्ताव भी पढ़ा। वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'लल्लन सिंह' ने मत्स्य पालन (फिशरीज) विभाग से जुड़ी योजनाओं, उपलब्धियों और इस क्षेत्र में हुए कार्यों पर प्रस्तुति दी।

कारगिल वीरों का बलिदान इतिहास में अमर, पूर्व सैनिकों के प्रयास अनुकरणीय: कैप्टन अमित ये खबर भी पढ़े : कारगिल वीरों का बलिदान इतिहास में अमर, पूर्व सैनिकों के प्रयास अनुकरणीय: कैप्टन अमित

बैठक के बाद सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया को बताया कि फ्री ट्रेड के बारे में सांसदों को जानकारी दी गई। साल 2013- 2014 तक भारत पर भारी ड्यूटी लगा करती थी। लेकिन आज दुनिया के विकसित देश हमारे देश के साथ फ्री ट्रेड समझते के तहत व्यापार कर रहे हैं। दूसरी बात सभी सांसदों को आज जो शिक्षा संबंधी विधेयक आ रहा है उस पर जानकारी दी गई। उस पर भाग लेने की बात कही गई।

बैठक में पहली बार नवगठित नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया को विशेष आमंत्रित के रूप में बुलाया गया। यह दल विपक्ष से अलग हुए 20 सांसदों से मिलकर बना है। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीयमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे सहित एनडीए के कई सांसद और नेता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कानून से पेपर लीक रुके होते तो रुके क्यों नहीं : अखिलेश यादव

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ी समस्या पर कानून को...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानून से पेपर लीक रुके होते तो रुके क्यों नहीं : अखिलेश यादव

जिलों में बनेगा 'यूथ अड्डा ', मिलेगा लोन व रोजगार 

लखनऊ। न्यू जेनरेशन पारंपरिक नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहती। यह पीढ़ी नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जिलों में बनेगा 'यूथ अड्डा ', मिलेगा लोन व रोजगार 

एलडीए की बड़ी पहल, एआई से होगी टेंडरों की जांच; फर्जीवाड़े की संभावना खत्म

25 से 30 दिन में होने वाली मूल्यांकन की प्रक्रिया 01 दिन में होगी पूरी एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की बड़ी पहल, एआई से होगी टेंडरों की जांच; फर्जीवाड़े की संभावना खत्म

दिल्ली में महिलाओं को रक्षा बंधन से हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में मंगलवार को ऐतिहासिक कदम उठाते...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
 दिल्ली में महिलाओं को रक्षा बंधन से हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

रेरा के पास शिकायतों का अंबार, लखनऊ के बड़े बिल्डर भी बकायेदार

नोएडा प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बकाया यूनिटेक ग्रुप लखनऊ। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार धीमी होती जा...