विवाहिता की दहेज के लिये हत्या के आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पिता की तहरीर पर पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज ,लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने मगंलवार को विवाहिता की दहेज के लिये हत्या किये जाने के आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया मनोज निवासी परवर पश्विम थाना बिजनौर ने शिकायत करते हुये बताया था कि उन्होने अपनी बेटी सीमा का विवाह अमित कुमार निवासी हुलासखेड़ा थाना मोहनलालगंज से 7मार्च2026 को किया था,दहेज में दो लाख रूपये लाने की मांग को लेकर पति अमित व ससुर रामचन्द्र व सास ने बीते 25 जुलाई को बेटी की हत्या कर उसका शव फांसी के फंदे से लटका दिया।
पीड़ित पिता के द्वारा दी गयी तहरीर पर पति समेत सास,ससुर के विरूद्व दहेज हत्या समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये हुलासखेड़ा चौकी इंचार्ज राम सागर गुप्ता समेत पुलिस टीम को लगाया गया था।मगंलवार को पुलिस टीम ने आरोपी पति अमित व ससुर रामचन्द्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनो आरोपियो को जेल भेज दिया गया।फरार सास की पुलिस तलाश जारी हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
