नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिये नशे के प्रति किया जागरूक
लखनऊ। नशे की लत से दूर रहने के लिए डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। छात्रों ने रैली निकाली एवं नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया। रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने छात्रों को नशे की लत से दूर रहने की सीख दी। कहा कि राष्ट्र को युवाओं से बहुत सी अपेक्षाएं हैं। युवाओं के कंधों पर ही देश का भविष्य टिका है। इसलिए कंधों को नशे के जाल से दूर रख मजबूत बनायें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए जागरूक करें। रैली विश्वविद्यालय के मुख्य भवन से एकेटीयू चैराहे सहित अन्य स्थानों पर गयी। इस दौरान छात्रों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशे को कहें ना सहित नशे से दूर रहने के लिए अन्य नारे लगाये।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
