जू प्रशासन ने कर्मचारियों को बांटे रेनकोट और छाते, नहीं रुकेगा चिड़ियाघर का काम
रेनकोट एवं छाते प्राप्त करने के बाद कर्मचारियों ने निदेशक का जताया आभार
लखनऊ। मंगलवार मानसून के मौसम में बारिश में कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यों को जारी रखने के लिए नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में कर्मचारियों को रेनकोट एवं छातों का वितरण किया गया।
प्राणी उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने स्वयं कर्मचारियों को रेनकोट और छाते वितरित किए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान कर्मचारी भीगने से सुरक्षित रहेंगे और बारिश के कारण प्राणी उद्यान में होने वाले आवश्यक कार्य प्रभावित नहीं होंगे। इस अवसर पर उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला, वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप, डॉ. बृजेन्द्र मणि यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश चंद्र काणपाल सहित प्राणी उद्यान के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़े : महिला की नहर में डूबकर हुई मौत के मामले में ससुरालियाें पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्जरेनकोट एवं छाते प्राप्त करने के बाद कर्मचारियों ने निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई। प्राणी उद्यान प्रशासन का यह प्रयास वर्षा के दौरान कर्मचारियों की सुविधा, सुरक्षा और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
