सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंध समिति को जारी किए आवश्यक निर्देश

Published By Prabhakar Pandey
On
Prabhakar Pandey Picture

फतेहपुर । सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर, में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।छात्र-छात्राओं द्वारा पेयजल, कक्षाओं में पंखों की पर्याप्त व्यवस्था, एमडीएम की गुणवत्ता, कक्षा 6 से 8 तक डेस्क-बेंच की उपलब्धता, शौचालयों एवं खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई तथा इंटर विज्ञान वर्ग की मान्यता प्रदान किए जाने संबंधी मांगें रखी गई थीं।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि तीन दिवस के भीतर छात्रों के लिए अतिरिक्त आरओ एवं वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक कक्षा में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पंखे 29 जुलाई 2026 तक लगाए जाएं। एमडीएम का वितरण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुसार तत्काल सुनिश्चित किया जाए।

निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क ये खबर भी पढ़े : निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क

कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एक माह के भीतर डेस्क-बेंच की व्यवस्था की जाए। छात्र-छात्राओं के शौचालयों की प्रतिदिन साफ-सफाई तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए। खेल मैदान की साफ-सफाई एक सप्ताह के भीतर कराई जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि धरना-प्रदर्शन में शामिल किसी भी छात्र-छात्रा के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए तथा किसी छात्र का नाम न काटा जाए। इंटर विज्ञान वर्ग की मान्यता के संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा निर्धारित मानकों (प्रयोगशालाओं के निर्माण आदि) को पूर्ण करते हुए आवश्यक कार्यवाही कर उसकी प्रगति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhakar Pandey Picture

प्रभाकर पाण्डेय पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2018 से फतेहपुर जिला मुख्यालय में पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह कई प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ में फतेहपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू, मुख्यमंत्री ने दिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

रांची। झारखंड सरकार ने सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और कुशल ड्राइवर तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...
राष्ट्रीय  झारखंड 
परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू, मुख्यमंत्री ने दिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में भारतीय खिलौनों का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 7 साल में घरेलू विनिर्माण...
कारोबार 
घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान

राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान की 29 से शुरुआत करेगी भाजपा : नारायण दास

देवघर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला कार्यालय में मंगलवार...
राज्य 
राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान की 29 से शुरुआत करेगी भाजपा : नारायण दास

सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

फतेहपुर । सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर, में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति