राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान की 29 से शुरुआत करेगी भाजपा : नारायण दास
देवघर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
इस दौरान देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने बताया कि भाजपा 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान" की शुरुआत करेगी।
ये खबर भी पढ़े : फतेहपुर में एक लाख की घूस लेते वरिष्ठ लेखा परीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ाअभियान का शुभारंभ गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से होगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता मंदिरों में दीपोत्सव भी मनाएंगे।
नारायण दास ने कहा कि संत गुरु रविदास किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान संत और पथ प्रदर्शक हैं। उनके 'बेगमपुरा' के समतामूलक आदर्श, सेवा, भक्ति और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों में सामाजिक समरसता को मजबूत करने और विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने अपना पूरा जीवन जातिवाद और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए समर्पित किया।
उनका संदेश था कि कोई भी व्यक्ति जन्म से छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि उसकी पहचान उसके कर्म और मानवता के प्रति समर्पण से होती है। भाजपा का "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" का संकल्प भी इसी विचारधारा से प्रेरित है।
पूर्व विधायक ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 (गुरु रविदास जयंती) तक पांच चरणों में चलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
