करैत सांप के डसने से मजदूर दंपती की बिगड़ी तबीयत, समय पर इलाज से बची जान
रुदावल के क्रेशर प्लांट में हुई घटना
भरतपुर। भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र स्थित एक क्रेशर प्लांट पर सोमवार देर रात जहरीले करैत सांप के काटने से मजदूर दंपती की तबीयत बिगड़ गई।
दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है और खतरे से बाहर है।
मध्यप्रदेश के गुना निवासी माखनलाल बंजारा (35) और उनकी पत्नी सविता (30) पिछले कुछ समय से क्रेशर प्लांट पर मजदूरी कर रहे हैं तथा परिसर में बनी झोपड़ी में रह रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी देर रात जब दोनों सो रहे थे, तभी झोपड़ी में घुसे जहरीले कॉमन करैत ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद दोनों की नींद खुल गई।
उन्होंने शोर मचाया तो आसपास रह रहे मजदूर और प्लांट संचालक मौके पर पहुंचे। बिना समय गंवाए दोनों को बयाना उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया।
उपजिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जोगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि मरीजों को सही समय पर अस्पताल लाया गया, जिससे एंटी स्नेक वेनम सहित आवश्यक उपचार तुरंत दिया जा सका।
इसी कारण दोनों की जान बच गई और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉ. गुर्जर ने बताया कि सांप के काटने पर घबराने के बजाय मरीज को शांत रखें और प्रभावित अंग को कम से कम हिलाएं।
किसी भी प्रकार का घरेलू उपचार, झाड़-फूंक, चीरा लगाने या जहर चूसने जैसी गलतियों से बचें। मरीज को बिना देरी ऐसे अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध हो। यदि संभव हो तो सांप की पहचान की जानकारी डॉक्टर को दें, लेकिन उसे पकड़ने का प्रयास न करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
