राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान में बुधवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा और इस सीजन की सबसे भारी बारिश हुई। ब्यावर क्षेत्र में रिकॉर्ड 225 मिमी (करीब 9 इंच) बारिश हुई, जो इस मानसून सत्र में प्रदेश में अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। लगातार हुई तेज बारिश से खेत, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए, वहीं बरसाती नदियों और नालों में उफान आ गया।

ब्यावर के अलावा अजमेर, भीलवाड़ा सहित कई जिलों में 3 से 5 इंच तक वर्षा हुई। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, भरतपुर, नागौर, बूंदी, अलवर और पाली के कई क्षेत्रों में भी दो इंच तक बारिश हुई।

बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन कई शहरों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

हनुमानगढ़ जिले में बुधवार देर शाम शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार सुबह तक जारी रहा। लगातार वर्षा के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।

श्रीगंगानगर में भी सड़कों पर आधा फीट तक पानी जमा हो गया, जबकि बाड़मेर में लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मानसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है और आगामी दो दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ये खबर भी पढ़े : अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति में बीकानेर, टोंक, गुना और दमोह से होकर गुजर रही है। साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से राज्यभर में व्यापक वर्षा हो रही है।

दक्षिणी राजस्थान के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है।

राजधानी जयपुर में भी दूसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। फुलेरा, फागी, नरैना, सांभर, जोबनेर और दूदू क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सांभर में सर्वाधिक 52 मिमी बारिश हुई। शहर में दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, हालांकि उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

अजमेर में दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही और कुल 79 मिमी वर्षा हुई। वहीं अलवर में सुबह से शाम तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर चला, जिससे तापमान में गिरावट आई।

उदयपुर में सुबह करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में दो डिग्री तक कमी आ गई। कोटा में भी पिछले दो दिनों से जारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और बांधों तथा नदियों में पानी की आवक शुरू हो गई है।

जोधपुर में मानसून की पहली अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

प्रदेश में सक्रिय मानसून के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा नदी-नालों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 48 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

बदायूं। शादी-ब्याह की बारात में जब बैंड-बाजे की धुन पर लोग खुशी से झूम रहे होते हैं, उसी भीड़ में...
उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) और नगर निगम चंडीगढ़ के खातों से धन...
राष्ट्रीय 
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी

बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बेमेतरा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

बदायूं। शादी-ब्याह की बारात में जब बैंड-बाजे की धुन पर लोग खुशी से झूम रहे होते हैं, उसी भीड़ में...
उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत