मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरी गांव निवासी छबिनाथ उर्फ दाता कोल (46) बुधवार को गांव के कुछ लोगों के साथ हलिया पहाड़ी स्थित नदौलवा नाला पर पिकनिक मनाने गया था।

देर शाम हलिया-ददरी मुख्य मार्ग पर पहाड़ी कोल बस्ती के आगे उसका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

बिना नंबर की थार ने मारी टक्कर, बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा ये खबर भी पढ़े : बिना नंबर की थार ने मारी टक्कर, बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा

वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

सूचना पर पहुंची हलिया थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी

बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बेमेतरा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

करौली। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बुधवार रात मैगजीन के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की...
राजस्थान 
करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान में बुधवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा और इस सीजन की सबसे भारी बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

- दशकभर से अग्रिम मोर्चे पर अभाविप, अब नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी- विद्यार्थी से विश्वगुरु तक का...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप