एनआरएलएम ने बदली रंजना की जिंदगी, सिलाई-पार्लर और खेती से बनीं आत्मनिर्भर

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनें और परिवार की आय बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इसी संकल्प को जनपद प्रतापगढ़ के विकासखण्ड आसपुर देवसरा के ग्राम गोदलपट्टी, पोस्ट अमरगढ़ निवासी रंजना विश्वकर्मा साकार कर रही हैं। रंजना विश्वकर्मा का विवाह शिव कुमार विश्वकर्मा के साथ हुआ है और उनके दो बच्चे हैं। पति शिव कुमार विश्वकर्मा वर्तमान में मुंबई में फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार की आवश्यकताओं की जिम्मेदारी मुख्य रूप से उनके पति पर थी। रंजना ने बीए तक शिक्षा प्राप्त की, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह नौकरी नहीं कर सकीं। घर की जिम्मेदारियों और सीमित आय के बीच उनका जीवन संघर्षपूर्ण था। हालांकि, उनके मन में हमेशा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर बनने की इच्छा थी।
*तरुणमित्र* से बात करते हुए रंजना विश्वकर्मा ने बताया कि वह 02 फरवरी 2020 को एनआरएलएम से जुड़ीं और लक्ष्मीबाई आजीविका स्वयं सहायता समूह में सक्रिय भूमिका निभाने लगीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास मिला। वर्तमान में वह अपने समूह में अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रही हैं। एनआरएलएम से जुड़ने के बाद रंजना ने सिलाई एवं पार्लर का कार्य शुरू किया। इसके लिए उन्होंने समूह के माध्यम से लगभग 80 हजार रुपये का ऋण वर्ष 2022में बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा अमरगढ़ से प्राप्त किया। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उन्होंने अपना कार्य आगे बढ़ाया और वर्ष 2023 में लोन अदा भी कर दिया। लक्ष्मी बाई आजीविका स्वयं सहायता समूह में कुल 12 महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो गोदलपट्टी गांव की ही रहने वाली है। धीरे-धीरे उनके कार्य से आमदनी होने लगी और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगा। इसके बाद उन्होंने लगभग 10 हजार रुपये की धनराशि लगाकर खेती का कार्य भी शुरू किया। वर्तमान में वह बैंगन सहित अन्य सब्जियों की खेती कर रही हैं। परिवार के सदस्य भी उनके कार्य में सहयोग करते हैं।
रंजना बताती हैं कि एनआरएलएम से जुड़ने से पहले वह आर्थिक रूप से काफी परेशान थीं, लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया।
समूह के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहयोग मिला और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्राप्त हुआ। आज वह स्वयं आय अर्जित कर रही हैं और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर रही हैं। इसके साथ ही समाज में उनकी पहचान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। रंजना विश्वकर्मा की सफलता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस संकल्प का जीवंत उदाहरण है, जिसमें प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की योजनाओं से मिली सहायता, स्वयं सहायता समूह की शक्ति और रंजना की मेहनत ने मिलकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज रंजना न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। रंजना की कहानी यह संदेश देती है कि जब सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचता है और लाभार्थी मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ता है, तो आर्थिक चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है।
रंजना विश्वकर्मा ने आगे बताया कि 20 जुलाई से 22 जुलाई तक तीन दिवसीय संकुल स्तरीय संघ के प्रशिक्षण में भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में संभले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में संभले

घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

बदायूं। शादी-ब्याह की बारात में जब बैंड-बाजे की धुन पर लोग खुशी से झूम रहे होते हैं, उसी भीड़ में...
उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) और नगर निगम चंडीगढ़ के खातों से धन...
राष्ट्रीय 
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

उत्तर प्रदेश

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

बदायूं। शादी-ब्याह की बारात में जब बैंड-बाजे की धुन पर लोग खुशी से झूम रहे होते हैं, उसी भीड़ में...
उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत