बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें, कॉपियां और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में उनके कंधों पर रोज़ी-रोटी का बोझ

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

यह केवल गरीबी की कहानी नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक गंभीर सवाल भी

बदायूं। शादी-ब्याह की बारात में जब बैंड-बाजे की धुन पर लोग खुशी से झूम रहे होते हैं, उसी भीड़ में कुछ मासूम बच्चे भी दिखाई देते हैं। उनके कंधों पर भारी झूमर या लाइट की ठेली होती है। चेहरे पर थकान, आंखों में नींद और कदमों में मजबूरी साफ दिखाई देती है। इन बच्चों को देखकर मन अनायास ही भावुक हो उठता है। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें, कॉपियां और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में उनके कंधों पर रोज़ी-रोटी का बोझ है। जब उनके हमउम्र बच्चे घरों में आराम से सो रहे होते हैं, तब ये मासूम रातभर सड़कों पर बारातों के साथ चलते हुए मेहनत कर रहे होते हैं। कई बार देर रात तक काम करने के बाद भी उन्हें बहुत कम मेहनताना मिलता है।

यह केवल गरीबी की कहानी नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक गंभीर सवाल भी है। आखिर ऐसे हालात क्यों बनते हैं कि बचपन जिम्मेदारियों के बोझ तले दब जाए? शिक्षा, खेल और बेहतर भविष्य का अधिकार रखने वाले बच्चे आज मजदूरी करने को विवश हैं। सरकार ने बाल श्रम रोकने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा दिलाने के लिए कई कानून और योजनाएं बनाई हैं, लेकिन जब तक समाज भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक ऐसे दृश्य बदलना मुश्किल होगा। बारात की रोशनी कुछ घंटों की होती है, लेकिन इन मासूम बच्चों के जीवन में शिक्षा और अवसर की रोशनी हमेशा के लिए फैलनी चाहिए। ज़रूरत इस बात की है कि समाज, प्रशासन और हम सभी मिलकर ऐसे बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें। यदि हर बच्चा स्कूल जाएगा, सुरक्षित वातावरण में रहेगा और उसे अपने सपने पूरे करने का अवसर मिलेगा। इस पर अपनी राय जरुर बताएं।

यूपी कारागार एवं यूपीएसईएफएस के बीच एमओयू, वैज्ञानिक प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा ये खबर भी पढ़े : यूपी कारागार एवं यूपीएसईएफएस के बीच एमओयू, वैज्ञानिक प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

शिक्षा मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र पर वार, छात्रों के समर्थन में जयराम रमेश ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने और युवाओं...
राष्ट्रीय 
शिक्षा मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र पर वार, छात्रों के समर्थन में जयराम रमेश ने उठाए सवाल

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में संभले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में संभले

घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

यह केवल गरीबी की कहानी नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक गंभीर सवाल भी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

उत्तर प्रदेश

बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

यह केवल गरीबी की कहानी नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक गंभीर सवाल भी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव