शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी, सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में संभले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के तुरंत बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से बाजार की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा।

बिकवाली के झटके से संभला बाजार, आईटी शेयरों की तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल ये खबर भी पढ़े : बिकवाली के झटके से संभला बाजार, आईटी शेयरों की तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

इस उतार-चढ़ाव के बीच पहले एक घंटे के कारोबार में खरीदारों का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से श्रीराम फाइनेंस, एटरनल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ट्रेंट लिमिटेड और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.29 प्रतिशत से लेकर 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, नेस्ले, अदानी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील और अदानी पोर्ट्स के शेयर 2.83 प्रतिशत से लेकर 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,639 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 957 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,682 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर, 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 239.95 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,515.10 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा।

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूट कर 76,344.67 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि पहले 20 मिनट के बाद ही बाजार में खरीदारों का जोर बढ़ता हुआ नजर आने लगा, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 140.05 अंक की कमजोरी के साथ 76,615 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 91.45 अंक यानी 0.38 प्रतिशत लुढ़क कर 23,904.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलने के कुछ देर बाद बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक करीब 120 अंक फिसल कर 23,876.20 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 39.60 अंक की कमजोरी के साथ 23,956.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,755.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 191.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,996.25 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली । देश भर में चल रहे छात्र आंदोलनों और बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
 पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

लखनऊ उत्तर विधायक डा. नीरज बोरा कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों संग मार्च में हुए शामिल लखनऊ। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

पत्रकार समाज और परिवार से किया सहयोग का आह्वान लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस...
उत्तर प्रदेश 
यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक...

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

यह केवल गरीबी की कहानी नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक गंभीर सवाल भी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ