सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) और नगर निगम चंडीगढ़ के खातों से धन के कथित गबन से जुड़े मामले में चंडीगढ़ और लुधियाना में पांच स्थानों पर छापा मारा है।

तलाशी के दौरान डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय अभिलेख, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जांच से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए हैं।

सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मौजूद चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम चंडीगढ़ के खातों से धन के कथित दुरुपयोग की जांच के तहत की गई।

 विकसित भारत के लिए भविष्य की प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवाओं पर देना होगा जोर : मोदी ये खबर भी पढ़े :  विकसित भारत के लिए भविष्य की प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवाओं पर देना होगा जोर : मोदी

तलाशी संदिग्ध लाभार्थियों, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी अनुभव मिश्रा, संबंधित निजी संस्थाओं तथा अन्य संदिग्धों के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर की गई।

एजेंसी ने बताया कि जब्त दस्तावेजों में स्टोरेज ड्राइव, डिजिटल सिग्नेचर, संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन के दस्तावेज, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्री शामिल है। इन सभी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का विस्तृत परीक्षण और विश्लेषण किया जा रहा है।

सीबीआई ने कहा कि यह मामला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ सेक्टर-32 शाखा से जुड़े बड़े बैंकिंग घोटाले का हिस्सा है।

आरोप है कि हरियाणा सरकार के आठ विभागों से संबंधित लगभग 504 करोड़ रुपये की सरकारी राशि फर्जी अथवा अस्तित्वहीन सावधि जमा (एफडी) और धोखाधड़ीपूर्ण डेबिट लेनदेन के जरिए निकालकर शेल कंपनियों के माध्यम से स्थानांतरित की गई।

एजेंसी ने बताया कि उसने यह जांच हरियाणा सरकार के अनुरोध पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से अपने हाथ में ली थी। हरियाणा से जुड़े मामले में अब तक 17 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के छह बैंक अधिकारी, हरियाणा सरकार के तीन लोक सेवक, दो कंपनियां और छह निजी व्यक्ति शामिल हैं।

सीबीआई ने चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश से जुड़े दो अन्य मामलों की जांच भी अपने हाथ में ली है। इनमें एक मामला चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम चंडीगढ़ से संबंधित है, जबकि दूसरा चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) से जुड़ा है।

सीएससीएल मामले में सीबीआई पांच बैंक अधिकारियों, एक सीएससीएल अधिकारी और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

वहीं, क्रेस्ट मामले में पांच बैंक अधिकारियों, दो क्रेस्ट अधिकारियों, चार निजी व्यक्तियों और दो कंपनियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

बदायूं। शादी-ब्याह की बारात में जब बैंड-बाजे की धुन पर लोग खुशी से झूम रहे होते हैं, उसी भीड़ में...
उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) और नगर निगम चंडीगढ़ के खातों से धन...
राष्ट्रीय 
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी

उत्तर प्रदेश

बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

बदायूं। शादी-ब्याह की बारात में जब बैंड-बाजे की धुन पर लोग खुशी से झूम रहे होते हैं, उसी भीड़ में...
उत्तर प्रदेश 
बारात की चमक के पीछे छिपा बचपन, मासूम के कंधों पर मजबूरी का बोझ 

सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश 
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का निधन, लंबे राजनीतिक सफर का हुआ अंत

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत