एसकेएम के आह्वान पर किसानों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तीन घंटे टोल फ्री रहा पंजाब

लैंड पूलिंग योजना और खाद-ईंधन की कीमतों को लेकर भी जताया विरोध

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान और महिला किसान एकत्र हुए

चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर बुधवार को पंजाब भर में किसानों ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए), पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना और अन्य लंबित मांगों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राज्य के कई टोल प्लाजा को टोल मुक्त रखा गया और वाहन बिना टोल शुल्क दिए गुजरते रहे। बठिंडा जिले के जीदा, लहरा बेगा, बल्लुआना, जस्सी बगवाली और शेखपुरा स्थित टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान और महिला किसान एकत्र हुए।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित भारत-अमेरिका एफटीए को रद्द करने, यूरिया और डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की। लुधियाना में लाडोवाल, गुल्लाल और चौकीमान टोल प्लाजा को भी तीन घंटे के लिए टोल मुक्त रखा गया। 

हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली तक होगा विस्तार, परीक्षण शुरू: अश्विनी वैष्णव ये खबर भी पढ़े : हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली तक होगा विस्तार, परीक्षण शुरू: अश्विनी वैष्णव

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट समर्थक नीतियां लागू कर रही है और किसानों, मजदूरों तथा कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कुछ टोल प्लाजा पर इंटरनेट सेवा बंद करवाने के साथ वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के मोबाइल नंबर भी दर्ज किए गए।

किसानों ने कहा कि यदि किसी वाहन का टोल बाद में स्वतः कटता है तो इसे रोकने के लिए कार्रवाई की जाएगी। पठानकोट-अमृतसर मार्ग पर स्थित लदपालवां टोल प्लाजा पर भी किसानों ने धरना देकर वाहनों को टोल मुक्त निकाला। संयुक्त किसान मोर्चा के माझा प्रधान बलविंदर सिंह ने कहा कि यदि किसी वाहन का फास्टैग के माध्यम से टोल कटता है तो संबंधित व्यक्ति मोर्चे से संपर्क करे। 

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका एफटीए से पंजाब के कृषि और डेयरी क्षेत्र को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समझौते की शर्तों को सार्वजनिक नहीं कर रही है। किसानों ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना का भी विरोध करते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ जमीन सरकार को नहीं देंगे।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े पेपर लीक मामलों तथा प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की भी निंदा की। किसान नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र और पंजाब सरकारों ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की ओर से राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। अधिकांश स्थानों पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौपा निमंत्रण पत्र

पीएमओ कार्यालय ने दी जानकारी  नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को संसद भवन में...
राष्ट्रीय 
चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौपा निमंत्रण पत्र

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह बोले, युवाओं को राजनीतिक औजार बना रही विपक्ष

युवाओं के कल्याण और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित: रक्षा मंत्री नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह बोले, युवाओं को राजनीतिक औजार बना रही विपक्ष

रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य समापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आयोजित भूजल सप्ताह के अवसर पर संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग एवं अभिलेखागार लखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य समापन

पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा । सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहने वाले एक बैंक के अधिकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बिझालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल