ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार कमजोर तो एशिया में उतार-चढ़ाव जारी
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए।
डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,498.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह नैस्डेक ने 146.30 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,690.90 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत टूट कर 52,175.30 अंक के स्तर पर आ गया है।
अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 131.06 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,716.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,437.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 144.06 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,155.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।
गिफ्ट निफ्टी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,887.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.58 प्रतिशत लुढ़क कर 5,562.72 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 312.31 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूट कर 44,513.47 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत फिसल कर 3,859.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 194.40 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,310 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,642.02 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 199.92 अंक यानी 2.94 प्रतिशत उछल कर 6,997.62 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 353.34 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,246 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.28 प्रतिशत कि बढ़त के साथ 6,415.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
