घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
लखनऊ और जयपुर में भी सोने की कीमतों में मजबूती
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,43,470 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,31,510 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,31,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी प्रति किलोग्राम 5,200 रुपये की तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,35,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,43,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
ये खबर भी पढ़े : सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्जवहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,43,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,43,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,31,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,43,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,43,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,43,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,31,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।
इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,43,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,31,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
