ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

पश्चिम एशिया तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल सांकेतिक तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

पश्चिम एशिया में जंग तेज होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जोरदार तेजी आ गई है, जिससे एक बार फिर महंगाई बढ़ने की आशंका बन गई है।

ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार मजबूत लेकिन एशियाई बाजारों पर दबाव ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार मजबूत लेकिन एशियाई बाजारों पर दबाव

इस आशंका के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 406.55 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,146.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 76.08 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,457.69 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 361.70 अंक यानी 1.40 प्रतिशत टूट कर 25,520.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 52,146.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,600.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत लुढ़क कर 8,338.81 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत फिसल कर 24,830.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से चार के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में आज कारोबार नहीं होने के कारण निक्केई इंडेक्स में कोई हलचल नहीं है।

गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 191 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,158 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.20 प्रतिशत टूट कर 42,588 अंक के स्तर तक चला गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 261.18 यानी 3.83 प्रतिशत लुढ़क कर 6,559.42 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत फिसल कर 1,637.03 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,229.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.18 प्रतिशत की छलांग लगा कर 3,808.39 अंक के स्तर पर आ गया है।

हैंग सेंग इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 509.76 अंक यानी 2.08 प्रतिशत उछल कर 25,072 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 5,510.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा में भेदभाव का आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक...
उत्तर प्रदेश 
कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड भटनी के ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी)...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण, सचिवों को सिखाई गई कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया

29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

  देवरिया। जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित जांचों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन...
उत्तर प्रदेश 
   29 जुलाई तक पूरी करें प्रधानों की जांच, नहीं तो रुकेगा जुलाई का वेतन

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...