ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेत, अमेरिकी बाजार मजबूत लेकिन एशियाई बाजारों पर दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को इंडिपेंडेंस डे की छुट्टी के बाद पिछले सत्र के दौरान उत्साह के माहौल में कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 155.84 अंक यानी 0.29 प्रतिशत उछल कर 53,055.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

भारत की आर्थिक वृद्धि को प्रभावित कर सकता है कमजोर मानसून ये खबर भी पढ़े : भारत की आर्थिक वृद्धि को प्रभावित कर सकता है कमजोर मानसून

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,537.43 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 288.49 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,121.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,114.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,651.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,479.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 0.15 प्रतिशत उछल कर 25,817.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,291.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,951.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 24,485 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग सेंग इंडेक्स 150.32 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,466 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स पर आज जबरदस्त दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 577.30 अंक यानी 7.17 प्रतिशत फिसल कर 7,474.03 अंक के स्तर पर आ गया है।

निक्केई इंडेक्स में भी आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,250.69 अंक यानी 1.79 प्रतिशत अंक लुढ़क कर 68,487 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.15 प्रतिशत टूट कर 1,598.33 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,999.03 अंक के स्तर पर और ताइवान वेटेड इंडेक्स 441.86 अंक यानी 0.95 प्रतिशत फिसल कर 46,114.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर नगर पालिका के सामने मंगलवार सुबह अस्थायी सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

सीवान। जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे 'नया सवेरा ऑपरेशन 3.0' के तहत...
बिहार 
सीवान: आर्केस्ट्रा ग्रुपों पर छापेमारी, 3 नाबालिग समेत 11 लड़कियां रेस्क्यू; दो संचालक गिरफ्तार

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एनएच-343 के निर्माण कार्य के बीच मानसून ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामानुजगंज से...
छत्तीसगढ़ 
बलरामपुर: एनएच-343 निर्माण बना मुसीबत, दलदल बनी सर्विस लेन, राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल

उत्तर प्रदेश

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 
यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार