फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया, वहीं छोटे भाई को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर हरकरण गांव निवासी संतोष पासवान अपने छोटे भाई सर्वेश (28) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल फतेहपुर शहर के गढ़ीवा मोहल्ले में तेरहवीं संस्कार में गए थे।

 सपा सरकार के कामों को आज भी अपना काम बताकर भाजपा सरकार कर रही उद्घाटन : अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े :  सपा सरकार के कामों को आज भी अपना काम बताकर भाजपा सरकार कर रही उद्घाटन : अखिलेश यादव

कार्यक्रम के बाद वह वापस अपने गांव हाफिजपुर हरकरण लौट रहे थे। तभी बिन्दकी कोतवाली व कस्बा के मोहल्ला कटरा के गंगा वाटिका के समीप पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाईयों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने संतोष पासवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई सर्वेश को प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया।

बिन्दकी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल दोनो भाईयों को सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सक धर्मेंद्र कुमार ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल स्थित प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय को जैव विविधता अधिनियम...
राष्ट्रीय 
मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देररात नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार