खड़गपुर नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर नगर पालिका के सामने मंगलवार सुबह अस्थायी सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के मुख्य द्वार के सामने कई चरणों में विरोध-प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से नगर पालिका में कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो उचित वेतन मिल रहा है और न ही सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पलामू में रहस्यमयी बीमारी से 10 दिनों में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : पलामू में रहस्यमयी बीमारी से 10 दिनों में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

उनका आरोप है कि वर्ष 2019 में कोरोना महामारी के दौरान उन्हें "कोरोना फाइटर" कहा गया था, लेकिन आज उनकी उपेक्षा की जा रही है और उनके कार्य को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

सफाई कर्मियों ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 22 जुलाई को पेश होने वाले बजट में भी उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर कोई पहल नहीं की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने खड़गपुर नगर पालिका की चेयरपर्सन और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझने और समाधान निकालने की अपील की। उनका दावा है कि नगर पालिका में स्थाई और अस्थाई 1,300 से अधिक सफाई कर्मी कार्यरत हैं।

खड़गपुर नगर पालिका अध्यक्ष कल्याणी घोष ने कहा कि उन्हें विरोध प्रदर्शन की पूर्व जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि आंदोलन के कारण आम लोगों को हुई असुविधा को भी प्रदर्शनकारियों को समझना चाहिए ।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्थायी और अस्थाई सफाई कर्मियों को वेतन सरकारी मूल्य भुगतान ही किया जा रहा है। साथ ही, निर्मल बंगला योजना के तहत निर्धारित सभी मानकों और नियमों का पालन किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन में शामिल स्थायी कर्मियों को कारण बताओ (शोकॉज) नोटिस जारी करने पर भी विचार किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल स्थित प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय को जैव विविधता अधिनियम...
राष्ट्रीय 
मिजोरम प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां नामित रिपॉजिटरी, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगी मजबूती

शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में उतार - चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज, सोना और चांदी की घटी कीमत

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देररात नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी, पांच युवकों की मौत

यूपीआई के माध्यम से अवैध धन उगाही के आरोप में लेखपाल निलंबित

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने...
उत्तर प्रदेश 

बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

वाराणसी: तेज बारिश के बीच बनारस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
बनारस रेलवे स्टेशन पर बारिश बनी मुसीबत, प्लेटफॉर्म की छत से टपका पानी

फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; पांच गिरफ्तार