बारुईपुर कांड : सांसद ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा, त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर जादवपुर की सांसद सायोनी घोष ने गहरा आक्रोश और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ हर स्तर पर खड़े रहने का आश्वासन दिया है और राज्य सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सायोनी घोष ने लिखा कि बारुईपुर में हुई इस नृशंस घटना से वह स्तब्ध और मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। इस समय वह सामाजिक, मानसिक और प्रशासनिक रूप से परिवार के साथ हैं।

सांसद ने आगे बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से इस मामले पर चर्चा की है और उन्हें आश्वासन मिला है कि राज्य सरकार अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी और मामले के त्वरित निपटारे के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। सायनी घोष ने त्वरित और आवश्यक कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय सांसद के रूप में वह प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं, ताकि जांच सही दिशा में और तेजी से पूरी हो सके।

नाबालिग की मौत के बाद इलाके में भड़की भीड़ ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सायोनी घोष ने कहा कि जनाक्रोश के कारण हुई इस मॉब लिंचिंग की वह कड़ी निंदा करती हैं। उन्होंने अपील की कि किसी भी हाल में कानून हाथ में न लिया जाए।

सांसद ने शोकसंतप्त परिवार और स्थानीय लोगों से प्रशासन पर भरोसा रखने, पुलिस जांच में सहयोग करने और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की। बारुईपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश है।

राज्य बजट में खड़गपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम ये खबर भी पढ़े : राज्य बजट में खड़गपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम

पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाकर इस मामले में तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छह सदस्यीय एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा

मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित रामगंगा विहार की...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा

17 वर्षीय किशोर ने गौला नदी में लगाई छलांग, शव बरामद, परिवार में शोक की लहर

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गौला नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट का शव आज सुबह एसडीकआरएफ टीम...
उत्तराखंड 
17 वर्षीय किशोर ने गौला नदी में लगाई छलांग, शव बरामद, परिवार में शोक की लहर

इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये यात्रा?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए।...
राष्ट्रीय  राज्य 
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये यात्रा?

Agnipath Scheme: अग्निवीरों की रिटेंशन बढ़ाने पर विचार, तीनों सेनाओं ने सरकार को दिया प्रस्ताव

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों में से अधिक जवानों को नियमित...
राष्ट्रीय 
Agnipath Scheme: अग्निवीरों की रिटेंशन बढ़ाने पर विचार, तीनों सेनाओं ने सरकार को दिया प्रस्ताव

महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

महोबा। उत्तर प्रदेश की महोबा पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है। किराए को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा

मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित रामगंगा विहार की...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा

महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

महोबा। उत्तर प्रदेश की महोबा पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है। किराए को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार