नेरवा में चौंकाने वाला खुलासा: 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती, जांच में जुटी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का अनुमान है कि करीब 10 बीघा जमीन पर लगभग 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार थाना नेरवा में यह मामला एएसआई हरदीप चौहान की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया है कि 5 जुलाई को वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान टीम को कोफर धार (नगाह) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती दिखाई दी।

इसके बाद मौके पर मधाना पटवार सर्कल के पटवारी संजय कुमार और वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड मोहन सिंह को बुलाया गया। स्थल का निरीक्षण करने के बाद पटवारी ने बताया कि वह कानूनगो की मौजूदगी में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

पुलिस के जवानों ने इस संबंध में चौपाल के डीएसपी को जानकारी दी। डीएसपी ने निर्देश दिए कि पटवारी की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित भूमि से भांग के कुछ पौधे नमूने के रूप में लिए जाएं और बाकी पौधों को नष्ट कर दिया जाए। पौधों को नष्ट करने के औपचारिक आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

पटवारी ने मौके पर अवैध भांग की खेती का रकबा करीब 10 बीघा बताया। पुलिस के अनुसार एक बिस्वा जमीन पर पौधों की गिनती की गई, जिसमें लगभग 5 हज़ार भांग के पौधे मिले। इसी आधार पर पूरे 10 बीघा क्षेत्र में करीब 10 लाख भांग के पौधे होने का अनुमान लगाया गया।

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से भांग के 40 पौधे नमूने के रूप में कब्जे में लिए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मामले में अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है।

दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत ये खबर भी पढ़े : दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हल्द्वानी में गौला नदी से 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गौला नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट का शव आज सुबह एसडीकआरएफ टीम...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी में गौला नदी से 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये यात्रा?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए।...
राष्ट्रीय  राज्य 
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये यात्रा?

Agnipath Scheme: अग्निवीरों की रिटेंशन बढ़ाने पर विचार, तीनों सेनाओं ने सरकार को दिया प्रस्ताव

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों में से अधिक जवानों को नियमित...
राष्ट्रीय 
Agnipath Scheme: अग्निवीरों की रिटेंशन बढ़ाने पर विचार, तीनों सेनाओं ने सरकार को दिया प्रस्ताव

महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

महोबा। उत्तर प्रदेश की महोबा पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है। किराए को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

बारुईपुर कांड : सांसद ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा, त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोलकाता। बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर जादवपुर की सांसद सायोनी घोष ने...
पश्चिम बंगाल 
बारुईपुर कांड : सांसद ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा, त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

उत्तर प्रदेश

महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

महोबा। उत्तर प्रदेश की महोबा पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है। किराए को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी)में आए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने अपनी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए