17 वर्षीय किशोर ने गौला नदी में लगाई छलांग, शव बरामद, परिवार में शोक की लहर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गौला नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट का शव आज सुबह एसडीकआरएफ टीम ने बरामद कर लिया।

रविवार शाम हुई इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, मोतीनगर (हाथीखाल), बरेली रोड निवासी प्रियांशु बिष्ट रविवार शाम करीब पांच बजे घर से ड्राइंग का सामान खरीदने की बात कहकर निकला था।

परिजनों का कहना है कि घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था। इसके कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी।

परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि  ये खबर भी पढ़े : परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रियांशु कुछ देर तक पुल पर अकेले टहलता रहा। जब वह रेलिंग के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और नदी में छलांग लगा दी।

स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीकआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

तेज बहाव, गहरे पानी और बारिश के कारण रातभर चला रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में एसडीकआरएफ गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद प्रियांशु का शव नदी से बरामद कर लिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किशोर पुल से नदी में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो की जांच के साथ-साथ परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)...
मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन: मुंबई लेन फिर शुरू, पुणे-मुंबई मार्ग अब भी बंद; कई ट्रेनें प्रभावित

मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक (Missing Link) सेक्शन पर सोमवार...
मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन: मुंबई लेन फिर शुरू, पुणे-मुंबई मार्ग अब भी बंद; कई ट्रेनें प्रभावित

'चाइल्ड केयर होम सिर्फ आश्रय नहीं, नई उम्मीद दें': छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि चाइल्ड केयर होम (बाल देखभाल गृह) केवल बच्चों...
नारी व बाल जगत  छत्तीसगढ़ 
'चाइल्ड केयर होम सिर्फ आश्रय नहीं, नई उम्मीद दें':  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

राहुल गांधी ने राजस्थान के बस‑ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, समस्याएं सुनी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के स्थानीय बस और ट्रक...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राहुल गांधी ने राजस्थान के बस‑ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, समस्याएं सुनी

मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा

मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित रामगंगा विहार की...
उत्तर प्रदेश 

महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

महोबा। उत्तर प्रदेश की महोबा पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है। किराए को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार