इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये यात्रा?

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। 6 से 11 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे का उद्देश्य भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति, महासागर (एमएएचएएसएजीएआर) विजन और स्वतंत्र, खुले एवं समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है। यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही विभिन्न समझौतों और महत्वपूर्ण घोषणाओं पर भी नजर रहेगी।

रवाना होने से पहले क्या बोले प्रधानमंत्री

यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि यह दौरा भारत के महत्वपूर्ण विकास साझेदार देशों के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई देने का अवसर होगा। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य भविष्य में भारत के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है।

सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब ये खबर भी पढ़े : सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

इंडोनेशिया से होगी यात्रा की शुरुआत

प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत इंडोनेशिया से करेंगे। वह 6 से 8 जुलाई तक राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर इंडोनेशिया में रहेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे और योग्याकार्ता स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे।

मेलबर्न में होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहेंगे। यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रहा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच वार्षिक नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। बैठक में रक्षा सहयोग, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, शिक्षा तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही क्वॉड समूह के तहत सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

चार दशक बाद न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक यात्रा

दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जाएंगे। करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा होगी। यहां प्रधानमंत्री मोदी अपने न्यूजीलैंड के समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, कृषि, शिक्षा और प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे। इसी वर्ष दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होने के बाद यह यात्रा विशेष महत्व रखती है।

विशेषज्ञों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का यह तीन देशों का दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका को और मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक साझेदारी, रक्षा सहयोग और वैश्विक मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)...
मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन: मुंबई लेन फिर शुरू, पुणे-मुंबई मार्ग अब भी बंद; कई ट्रेनें प्रभावित

मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक (Missing Link) सेक्शन पर सोमवार...
मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन: मुंबई लेन फिर शुरू, पुणे-मुंबई मार्ग अब भी बंद; कई ट्रेनें प्रभावित

'चाइल्ड केयर होम सिर्फ आश्रय नहीं, नई उम्मीद दें': छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि चाइल्ड केयर होम (बाल देखभाल गृह) केवल बच्चों...
नारी व बाल जगत  छत्तीसगढ़ 
'चाइल्ड केयर होम सिर्फ आश्रय नहीं, नई उम्मीद दें':  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

राहुल गांधी ने राजस्थान के बस‑ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, समस्याएं सुनी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के स्थानीय बस और ट्रक...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राहुल गांधी ने राजस्थान के बस‑ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, समस्याएं सुनी

मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा

मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित रामगंगा विहार की...
उत्तर प्रदेश 

महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

महोबा। उत्तर प्रदेश की महोबा पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है। किराए को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार