मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा व क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व में जनपद प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने के क्रम में मंगलवार को प्रात: 06.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है । इस दौरान जनपद प्रतापगढ शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
सुल्तानपुर की तरफ से प्रयागराज/ रायबरेली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मदाफरपुर मोड़ थानाक्षेत्र कोहड़ौर से बांये मुड़कर पट्टी बाईपास से उड़ैयाडीह के रास्ते जामताली से थानाक्षेत्र रानीगंज वाया मुंगराबादशाहपुर से जनपद जौनपुर, वाराणसी को जायेंगे। तथा वापसी के लिए इसी मार्ग का प्रयोग किया जायेगा।
ये खबर भी पढ़े : साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को थाना बखिरा पुलिस द्वारा करायी गई ₹4,265 की धनराशि वापसलखनऊ रायबरेली से चलकर वाराणसी, बदलापुर जौनपुर को जाने वाले भारी वाहन थाना क्षेत्र लालगंज लीलापुर , कोतवाली देहात ,भुपियामऊ रानीगंज होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही रहेगा ।
अमेठी से चलकर रायबरेली- लखनऊ वाराणसी प्रयागराज को जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन लोहगपुर बिहारगंज बाईपास ,से सुखपाल नगर बाईपास से दाहिने रायबरेली व बाएं वाया भूपियामऊ ब्रिज से होकर प्रयागराज, रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही रहेगा ।
वाराणसी, मछली शहर, जौनपुर से सुल्तानपुर अयोध्या अमेठी रायबरेली की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन थाना क्षेत्र रानीगंज जामताली मोड़ से दाहिने अयोध्या सुल्तानपुर व पृथ्वीगंज बाजार भूपियामऊ ओवर ब्रिज थाना कोतवाली देहात होते हुए थाना लीलापुर, लालगंज होते हुए रायबरेली/ अमेठी को जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही रहेगा ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
