बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

—गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा,भगवती मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी)में आए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने अपनी पत्नी सबिहा हसनैन के साथ मां गंगा का विधि विधान से पूजा अर्चना की। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू)में सोमवार से आयोजित “21वीं सदी के लिए शैक्षिक सुधार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत के आलोक में शिक्षा का पुनर्परिकल्पन” विषयक सम्मेलन में भाग लेने आए राज्यपाल मां गंगा की आरती देख अभिभूत नजर आए। सम्मेलन में भाग लेने के पूर्व राज्यपाल ने रविवार शाम

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में हाजिरी लगाई। मां गंगा की आरती से पूर्व रामजन्म योगी ने 7 मिनट 58 सेकेंड की शंखनाद किया। यह देख राज्यपाल सय्यद अता हसनैन आश्चर्यचकित दिखे । उन्होंने राम जन्म योगी को माला पहना कर अभिनंदन किया ओर उनके इस शंखनाद की प्रशंसा भी की। गंगा आरती देखने के बाद राज्यपाल ने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा कि 'एक अद्भुत अनुभव रहा' इस विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का। हमनें पहले सिर्फ सुना था आरती के बारे में लेकिन आज आरती के दर्शन करके अद्भुत अनुभव हुआ। भगवती मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई। इस अवसर पर

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, सचिव हनुमान यादव ने राज्यपाल को अंगवस्त्र, प्रसाद व मोमेंटो देकर स्वागत किया। सुशांत मिश्र ने बताया कि मां गंगा की आरती से पूर्व ही राज्यपाल दशाश्वमेध घाट आ गए थे। लगभग् एक घंटे से भी ज्यादा समय तक वह घाट पर मौजूद रहे। वह काशी की इस अध्यात्मिक विरासत को समझने और महसूस करने के लिए जिज्ञासु रहे। इसके पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन अपनी पत्नी के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी आए। कड़ी सुरक्षा के बीच वे घाट पर गंगा आरती देखने आए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेरवा में चौंकाने वाला खुलासा: 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती, जांच में जुटी पुलिस

शिमला। शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस...
हिमाचल 
नेरवा में चौंकाने वाला खुलासा: 10 लाख भांग के पौधों की अवैध खेती, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर विवाद: भाजपा विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कामकाज को लेकर प्रदेश...
हिमाचल 
हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर विवाद: भाजपा विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

सर्राफा बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

उत्तर प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला की...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर। उप्र के जौनपुर में रविवार को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: शव के टुकड़े फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी)में आए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने अपनी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन काशी में गंगा आरती देख अभिभूत हुए

साढ़े तीन करोड़ की कीमत के साढ़े चार कुंतल गांजे के साथ चालक गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत देर रात नशा तस्करी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 साढ़े तीन करोड़ की कीमत के साढ़े चार कुंतल गांजे के साथ चालक गिरफ्तार