एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी काे बनारस रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की अयाेध्या फील्ड इकाई ने बलिया जिले से घाेषित 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश को शनिवार को वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ बलिया के कोतवाली और सुखपुरा थानों में मारपीट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसटीएफ के अपर पुलिस उपाधीक्षक प्रेमश कुमार शुक्ल ने बताया कि अयोध्या फील्ड यूनिट की टीम उपनिरीक्षक सौरभ मिश्र के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी संतोष सिंह, नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश, कमांडो राजकुमार तथा आरक्षी चालक सर्वेश यादव के साथ फरार और इनामी अपराधियों की तलाश में वाराणसी में अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बलिया के रामपुर उदयभान (थाना कोतवाली) निवासी मनोज यादव बनारस रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर मौजूद है और ट्रेन पकड़कर फरार होने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दो समूहों की महिलाएं ब्लॉक परिसर में भिड़ीं, जमकर मारपीट एक घंटे तक चला हंगामा,पुलिस ने पहुंचकर कराया शांत ये खबर भी पढ़े : दो समूहों की महिलाएं ब्लॉक परिसर में भिड़ीं, जमकर मारपीट एक घंटे तक चला हंगामा,पुलिस ने पहुंचकर कराया शांत

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके करीबी मित्र आदित्य पांडेय के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए उसने 10-12 युवकों का समूह बनाकर कई बार मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया। उसने यह भी स्वीकार किया कि क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता था। इन मामलों में वह पहले जेल भी जा चुका है।

मनोज यादव ने पूछताछ में बताया कि जेल से रिहा होने के बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई से बचने के लिए वह तमिलनाडु चला गया था। हालांकि, इस दौरान वह बीच-बीच में बलिया भी आता-जाता रहा। एक मारपीट के मामले में फरार रहने के कारण उसके विरुद्ध 50 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलते हुए छिपकर रह रहा था। एसटीएफ ने बताया कि आरोपित को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उससे जुड़े अन्य मामलों और उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में 25 नेपालियों के विरुद्ध दोहरी नागरिकता के आरोप में मामला...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

कृषि विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी, डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों...
उत्तर प्रदेश 
कृषि विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

देह व्यापार अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 17 नाबालिग लड़कियां मुक्त, चार गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक देह व्यापार अड्डे पर छापेमारी...
पश्चिम बंगाल 
देह व्यापार अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 17 नाबालिग लड़कियां मुक्त, चार गिरफ्तार

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया

संत कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों...