जयपुर: दोस्तों का विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में दोस्तों के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराने पहुंचे एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार देर रात वृंदावन गार्डन के पास एक खाली प्लॉट में हुई।

शनिवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू यादव (25) निवासी महेंद्रवास, टोंक के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब सात बजे वृंदावन गार्डन के पास खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला।

राजस्थान में 13 साल की मासूम बच्ची से 32 लोगों ने किया गैंगरेप ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में 13 साल की मासूम बच्ची से 32 लोगों ने किया गैंगरेप

सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनू पिछले तीन-चार दिन से शिवदासपुरा निवासी अपने दोस्त भागचंद चौधरी के पास आया हुआ था।

भागचंद की अपने परिचित गोविंद चौधरी से लंबे समय से रंजिश चल रही थी और दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी विवाद होता रहा था। इसी विवाद को खत्म करने के लिए शुक्रवार रात करीब 12 बजे दोनों पक्षों के 12 से 15 लोग वृंदावन गार्डन के पास खाली प्लॉट में समझौते के लिए एकत्र हुए थे।

बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, बीच-बचाव और राजीनामा कराने पहुंचे सोनू यादव के सीने और पेट में चाकू से वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि सोनू प्रतापनगर में किराए पर रहकर भागचंद चौधरी के साथ ड्राइविंग का काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव से लौटा था।

भागचंद ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान चाकू चलने पर वहां भगदड़ मच गई और सभी लोग मौके से भाग निकले। अंधेरा होने के कारण उन्हें यह पता नहीं चल सका कि सोनू घायल होकर वहीं गिर गया है।

जब वह देर रात घर नहीं लौटा तो दोस्तों ने उसे काफी देर तक तलाश भी किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव मिलने पर हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और हमलावर की भूमिका की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यदि हम पृथ्वी को स्वस्थ रखने का काम करते हैं, तो पृथ्वी भी हमें स्वस्थ रखती-मांगेराम चौहान

प्रकृति केवल संसाधनों का भंडार नहीं, बल्कि एक जीवंत और संवेदनशील प्रणाली है। जब हम उसे नुकसान पहुँचाते हैं, तो...
खेती-बाड़ी 
यदि हम पृथ्वी को स्वस्थ रखने का काम करते हैं, तो पृथ्वी भी हमें स्वस्थ रखती-मांगेराम चौहान

अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

मां-बेटी की मौत केस में नया मोड़, पुलिस को मिले अहम साक्ष्य; फोरेंसिक जांच जारी

धर्मशाला। पुलिस जिला नूरपुर के तहत ज्वाली पुलिस थाना क्षेत्र के गांव घेली में बीते दिन मां, बेटी की संदिग्ध...
हिमाचल 
मां-बेटी की मौत केस में नया मोड़, पुलिस को मिले अहम साक्ष्य; फोरेंसिक जांच जारी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 04.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश

अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 04.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान में  01 लाख 11 हजार रु0 का किया गया चालान

संत कबीर नगर,   पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान में  01 लाख 11 हजार  आज...
उत्तर प्रदेश 
डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान में  01 लाख 11 हजार रु0 का किया गया चालान