डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान में 01 लाख 11 हजार रु0 का किया गया चालान
संत कबीर नगर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान में 01 लाख 11 हजार रु0 का किया गया चालान*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) नीति के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ संतकबीरनगर पुलिस / एआरटीओ0 द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
आज दिनांक 04.07.2026 को जेडएफडी (ZFD) प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ए.आर.टी.ओ. (ARTO) संतकबीरनगर *प्रियंवदा सिंह*, क्षेत्राधिकारी यातायात *श्री अमित कुमार* एवं यातायात प्रभारी *श्री परमहंस* द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न मार्गों पर अवैध रूप से संचालित डग्गामार बसों और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग की।
*कार्रवाई के मुख्य बिंदु:-*
• *11 बसों का किया गया चालान:-* चेकिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज न होने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 बसों का 01 लाख 11 हजार रु0 का चालान किया गया ।
• *प्रेशर हॉर्न और प्रदूषण पर कार्रवाई:-* ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध प्रेशर हॉर्न और तय मानकों से अधिक धुआं छोड़ने वाली (प्रदूषण फैलाने वाली) बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए।
संयुक्त टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार के अवैध वाहन संचालन, डग्गामार बसों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
