नितिन के लखनऊ दौरे से मजबूत हुई हिंदुत्व की डोर 

अनबन नहीं, फिर दिखी एकजुटता  

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले लखनऊ में शनिवार को गर्मी के साथ ही सियासी पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक भगवामय माहौल के बीच अधिकांश नेताओं के गले में भगवा पटका हिंदुत्व की डोर को मजबूत होने का संदेश दे रहा था। वहीं केन्द्र एवं राज्य के बीच अनबन की खबरों के बीच एक फिर पूरी पार्टी एकजुट नजर आयी। 
 राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं बुजेश पाठक सहित दर्जनों नेताओं ने किया। साथ ही सीएम योगी ने सबसे पहले नितिन नवीन के गले में भगवा पटका पहनाया तो दोनों ही नेता मुस्कराते हुए नजर आये। यह मुस्कुराहट बताती है कि यूपी चुनाव 2027 के लिए चक्रव्यूह की रचना दिल्ली से लखनऊ पहुंच गई। साथ ही यूपी में विधानसभा चुनाव भले ही दूर हो, लेकिन भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपनी गोटियां सेट करना शुरू कर दिया है।

इस दौरे से सियासी गलियारों में यह संदेश देने की भी कोशिश की गयी कि पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह जोड़ी मिशन 2027 के लिए एक अभेद्य किला तैयार करने में जुट गई है। पिछले कुछ समय से केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश संगठन और सरकार के बीच चल रही अनबन की अटकलों को इस दौरे ने खारिज कर दिया है। क्योंकि एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खुद अगवानी के लिए खड़े होना यह दर्शाता  है कि केंद्रीय नेतृत्व और राज्य  पूरी तरह एक है। साथ ही गले में भगवा पट्टा भी संदेश देता है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में अपनी मूल विचारधारा हिंदुत्व के एजेंडे से रत्ती भर भी पीछे हटने वाली नहीं है। साथ ही यूपी की कानून व्यवस्था और विकास मॉडल के साथ जोड़कर 2027 के रण में उतरा जाएगा।

बंद घरों में चोरी करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़ ये खबर भी पढ़े : बंद घरों में चोरी करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

वहीं भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ-ही  शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों से सबक लेते हुए, बीजेपी इस बार अति-आत्मविश्वास से बचकर हर छोटे मोर्चे पर बारीकी से काम करने की कोशिश कर रही है। नितिन नवीन का यह दो दिवसीय दौरा यूपी के कार्यकतार्ओं में जोश भरने का है । इसका असर कितना होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है। नितिन नवीन का यूपी में यह दूसरा दौरा है इससे पूर्व वह मथुरा आ चुके हैं। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

सीएम योगी की मौजूदगी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

शिक्षकों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा को मिलेगा नया आधार, सभी जिलों में होगा प्रचार-प्रसार
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी की मौजूदगी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

प्रदेश में ‘हुनर से आत्मनिर्भरता’ महा-अभियान शुरू, ODOP को मिलेगी नई पहचान

लखनऊ। प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में ‘हुनर से आत्मनिर्भरता’ महा-अभियान शुरू, ODOP को मिलेगी नई पहचान

बेसिक लाइफ सपोर्ट पर आधारित "साथी हाथ बढ़ाना" पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को जनभवन में सुनील कुमार यादव, चीफ फार्मेसिस्ट, डॉ.श्यामा प्रसाद...