दिव्यांग छात्रा ने सहपाठी पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर टावर चढ़ी

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने सहपाठी पर छल का आरोप लगाया है। सहपाठी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली एक दिव्यांग छात्रा शनिवार तड़के सुबह कार्रवाई से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामले की जानकारी होते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद छात्रा को लगभग साढ़े सात बजे सुरक्षित नीचे उतारकर थाने ले आई।

दिव्यांग छात्रा का आरोप है कि आरोपित युवक मोहान रोड पर डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का सहपाठी छात्र हैं। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। तब युवक ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा का कहना है कि हम दोनों कुछ समय से लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे और युवक लगातार शादी का आश्वासन देता रहा। इसके बाद भी युवक के स्वजन ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसके बाद सहपाठी ने छात्रा से दूरी बना ली और शादी से इन्कार कर दिया। इस संबंध में छात्रा ने पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई न होने से छात्रा नाराज थी। इसी के विरोध में शनिवार सुबह बुद्धेश्वर चौराहा के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को समझा बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और दबिश दी जा रही है।

जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक दिव्यांग छात्रा तड़के सुबह टावर पर चढ़ गई थी। लगभग एक माह पहले छात्रा सहपाठी दिव्यांग छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा अब भी उसी सहपाठी छात्र से ही शादी करना चाहती है। लेकिन सहपाठी छात्र शादी के लिए तैयार नहीं है। एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया है। छात्र के परिवार का लोगों को बुलाया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में कर्मठ रसोइयों का सम्मान

बस्ती - राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य...
उत्तर प्रदेश 
रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में कर्मठ रसोइयों का सम्मान

डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

बस्ती - सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना सोनहा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों विरेन्द्र कुमार उर्फ बब्बू तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी निवासी मुड़िला थाना सोनहा...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

32 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर शहीद हुए थे गुलाब सिंह लोधी: योगी

बोले- स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी
राज्य  उत्तर प्रदेश 