निगोहां थाने में आगामी बाराफवात व रक्षाबन्धन त्यौहार को लेकर पीस बैठक
दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों से पुलिस ने सहयोग की अपील, थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज,लखनऊ। आगामी बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए निगोहां पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। शनिवार को निगोहां थाने में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में दोनों समुदायों के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार कनौजिया ने कहा कि बारावफात का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी तरह की भ्रामक सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
साथ ही जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने को कहा।बैठक में मौजूद संभ्रांत लोगों ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और त्यौहार को आपसी सद्भाव के साथ मनाने में पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान क्षेत्र की संवेदनशील गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
