चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। नगर पालिका की ओर से लालपुल पेट्रोल पंप के निकट शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा शामिल हुए। इस दौरान सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों (कांवड़ियों) पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।  

सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए चेयरपर्सन फात्मा रज़ा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच मोहब्बत और भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि हर धर्म और मजहब के धार्मिक आयोजनों का सम्मान किया जाना चाहिए। ऐसे आयोजन नफरत फैलाने वालों के लिए भी संदेश हैं कि समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द सबसे महत्वपूर्ण है। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि बदायूं शहर के लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से बिना किसी धार्मिक भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहा है।

बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा  ये खबर भी पढ़े : बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

कार्यक्रम में जवाहर सिंह यादव, बलबीर यादव, अजय पाल यादव, लाल यादव राजवीर यादव, आशीष यादव, विजय सिंह यादव, सभासद पति मुख्तार बाबा, अनीस सिद्दीकी, अली अल्वी,  हर्षित यादव, अमित उर्फ सोनू, ओमवीर यादव, त्यागी राजपूत, मनोज जाटव, पप्पू जाटव, अनमोल जाटव, मुरारी जटाव, छोटे लाल गौतम, डॉ राजेंद्र जाटव, अमन यादव अंकज यादव, रजत यादव, मनोज गुप्ता, श्याम यादव, प्रेम यादव, भोजराज यादव, इंदू सक्सेना, अफसर अली, मोहम्मद रफी, संजू सक्सेना, महेश सक्सेना, ज़ाहिद गाज़ी, समर, जब्बार, दानिश, अशर्फी, छोटू, बबलू, खलील अंसारी, राकिब भाई, स्वाले चौधरी, मोहम्मद मियां, रिजवान बबलू, फहीम खान, फिरोज अंसारी, अनवर खान सभासद, अबरार सभासद, नवेद सभासद, संतोष कश्यप, पप्पू भाई, युनुस अल्वी, पप्पन, पीरजी, अरूण यादव, कौसर अली, वसीम सैफी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

बदायूं। नगर पालिका की ओर से लालपुल पेट्रोल पंप के निकट शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बदायू। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं मानदेय में वृद्धि किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

अंबेडकरनगर।रविवार को बेवाना मंडल में 650 वीं रविदास जी जयंती के उपलक्ष्य में  पावन कलश वंदन यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह...
उत्तर प्रदेश 
बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
राज्य  उत्तर प्रदेश 