पर्यटन को नई दिशा देने का माध्यम है एफएचआरएआई अधिवेशन: सीएम सुक्खू

वाराणसी में 56वें एफएचआरएआई वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आध्यात्मिकता, संस्कृति और आतिथ्य को पर्यटन से जोड़ने पर जोर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में नदेसर स्थित होटल ताज गैंगेज में फेडरेशन ऑफ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के 56वें वार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शामिल हुए। उन्हाेंने पत्रकारों से कहा कि ‘अनंत काशी’ की भावना से आयोजित इस अधिवेशन का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिकता, संस्कृति, खान-पान, हस्तशिल्प और आतिथ्य को आधुनिक पर्यटन की संभावनाओं से जोड़ते हुए देश के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देना है।

हिमाचल प्रदेश की अपार पर्यटन संभावनाओं को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की समृद्ध संस्कृति, हिमालय की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, हिमाचली धाम और सिड्डू जैसे पारंपरिक व्यंजन, लोक-कला, हस्तशिल्प तथा आत्मीय अतिथि-सत्कार हमारी विशिष्ट पहचान हैं। अधिवेशन में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र की जिन संभावनाओं और नए आयामों पर चर्चा हो रही है, उनमें हिमाचल प्रदेश के लिए अपार अवसर हैं। इससे पहले एफएचआरएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने होटल पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें ये खबर भी पढ़े : थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

   बदायूं। नगर पालिका की ओर से लालपुल पेट्रोल पंप के निकट शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

   बदायू। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं मानदेय में वृद्धि किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

अंबेडकरनगर।रविवार को बेवाना मंडल में 650 वीं रविदास जी जयंती के उपलक्ष्य में  पावन कलश वंदन यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह...
उत्तर प्रदेश 
बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
राज्य  उत्तर प्रदेश 