रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में कर्मठ रसोइयों का सम्मान

रसोइयों के सम्मान से बढ़ेगा मनोबल‘ - महेश शुक्ल

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश शुक्ल, उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश शुक्ल जी का जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को गरिमामय बना दिया। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री के रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत संबोधन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रसोइया केवल भोजन तैयार करने वाली कर्मी नहीं, बल्कि विद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विद्यालय से जुड़ाव में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का चेक एवं कैशलेस कार्ड वितरण सम्मान समारोह में विभिन्न विकासखंडों से आई रसोइयों सुभावती देवी, राधिका देवी, प्रमिला, सुनीता, बिंदु, फूला देवी, आरती देवी, विजयलक्ष्मी, दुर्गावती, कमलावती, चांदनी, पूर्ण शांति, बासमती, क्रांति, अंजू, पुष्पा देवी, मीना देवी, मोटेरा, रामचरित्र, रामकृपाल, गुड़िया, तारा, सीता पति, संगीता, खुशनुमा खातून, लालमति, नेहा, नीर सहित अन्य रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि महेश शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार समाज के उन कर्मठ लोगों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जो अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की रसोई से बच्चों की थाली तक पहुंचने वाला प्रत्येक निवाला केवल भोजन नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि रसोइया बहनों का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा है। वे प्रतिदिन विद्यालय आने वाले बच्चों के लिए भोजन तैयार कर उनके पोषण में अपना योगदान देती हैं। बढ़े हुए मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा से उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण को बल मिलेगा तथा उनके मनोबल में वृद्धि होगी। उन्होंने सभी रसोइयों को सम्मानित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक सहयोगी के हितों का संरक्षण हो और उन्हें सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध हों।उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ शरीर ही बेहतर शिक्षा की मजबूत नींव है और इस नींव को मजबूत करने में रसोइयों की भूमिका को कभी कम करके नहीं आंका जा सकता।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बस्ती मंडल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित कुमार मिश्र सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अनिल कुमार यादव, आशीष श्रीवास्तव मिथिलेश श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, वीरेंद्र शुक्ला, मोहम्मद आलम, चौधरी प्रबंधक बेगम खैर इंटर कॉलेज, डॉ. दिनेश पांडेय, गिरीश चंद्र पांडेय, हरिशंकर शुक्ला, अनीत शुक्ला, अनिल पांडेय, ईश्वर चंद्र पांडेय, अमित कुमार सोनी, अतुल कुमार श्रीवास्तव, सिद्धांत कुमार, रविशंकर मिश्र, प्रदीप गुप्ता सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह का समापन रसोइयों के प्रति सम्मान एवं उनके योगदान की सराहना के साथ हुआ।

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...! ये खबर भी पढ़े : सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

   बदायूं। नगर पालिका की ओर से लालपुल पेट्रोल पंप के निकट शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

   बदायू। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं मानदेय में वृद्धि किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

अंबेडकरनगर।रविवार को बेवाना मंडल में 650 वीं रविदास जी जयंती के उपलक्ष्य में  पावन कलश वंदन यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह...
उत्तर प्रदेश 
बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
राज्य  उत्तर प्रदेश 