पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्राः प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रान्तीय आवाहन पर शुक्रवार को जिले भर के शिक्षकों,  कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने,टेट अनिवार्यता खत्म करने और निजीकरण बंद करने की मांग किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 3 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग किया गया।
तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे अटेवा के जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि शेयर बाजार आधारित नई पेंशन स्कीम शिक्षकों कर्मचारियों के लिए कत्तई ठीक नहीं है इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे। बताया कि  अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के शिक्षक कर्मचारी 25 सितम्बर को लखनऊ में आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी, जिला महामंत्री कैलाश नाथ औरं मण्डलीय आय व्यय निरीक्षक डॉ. कमलेश चौधरी ने सयुक्त रूप से कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व के शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता का संगठन विरोध करता है यदि जल्द ही सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो संगठन विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
जिला कोषाध्यक्ष अमर चंद,जिला उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय,जितेंद्र वरुण,सुनील मौर्य,अमरनाथ,राकेश सिंह,जिला प्रवक्ता विनोद प्रकाश वर्मा, आई टी सेल प्रभारी मनीष मिश्रा,मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा,सहित सभी जिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में सरकारी संस्थाओं के निजीकरण का विरोध किया।
अटेवा के तिरंगा यात्रा को समर्थन दे रहे माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र वर्मा, प्रदेशीय मंत्री धुव नारायण, जिलाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि हर संघर्ष में उनका संघ अटेवा के साथ खड़ा है।
अटेवा के इस तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ  जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल, टीएससीटी के जिलाध्यक्ष प्रमोद ओझा, पीडब्ल्यूडी वर्क चार्ज संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार,सहित दर्जनों संघों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में  संजय यादव, सुखराज गुप्ता,अर्जुन प्रसाद,अवधेश कुमार,पप्पू सक्सेना, राकेश कुमार मिश्रा,लालजी वर्मा,महेंद्र पेटल, सतीश शंकर शुक्ल, रीता शुक्ला, नरेन्द्र दूबे, प्रदीप मिश्र,प्रवेश चौधरी अजीत वर्मा,संतोष यादव,प्रमोद कुमार वर्मा, मोहम्मद सलाम, जावेद इकबाल वीरेंद्र चौधरी,राजेश आर्य, संतोष कुमार, डॉ सत्यप्रकाश मौर्य,बाबू राम बर्मा,अनिरुद्ध वर्मा, डॉ श्रवण गुप्ता,हरि सिंह, सुनील पाण्डेय,जनार्दन शुक्ल,सूर्य प्रकाश शुक्ल, राघवेन्द्र प्रताप सहित अनेक शिक्षक कर्मचारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय झारखंड लोक सेवा आयोग की 2025 में परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र सीबीआई जांच की...
राष्ट्रीय 
जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जेएसएससी-सीजीएल और...
झारखंड 
जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उम्रकैद की सजा काट रहे 105 साल के एक बुजुर्ग कैदी को जेल से रिहा...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत

11 सितंबर तक इन मामलों में उनके खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस...
पश्चिम बंगाल 
तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी महिला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी का...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा

जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी