पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली ओपीएस बहाली तिरंगा यात्रा

पुरानी पेेंशन को तत्काल बहाल करे सरकार-अजय कुमार आर्य

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - गुरूवार को उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश नेतृृत्व के आवाहन पर  पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस)  बहाली की मांग को लेकर संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में सफाई कर्मचारी और राज्य कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्र हुये। विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। कर्मचारी हाथों में तिरंगा और सिर पर (ओपीएस)  बहाली की टोपी पहनकर सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा से होते हुये शास्त्री चौक पहुंचे।
उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि (ओपीएस)  बहाली तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह था। उन्होने कहा कि सरकार कर्मचारियों के व्यापक हितों को देखते हुये पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करे।
विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि कर्मचारी लम्बे समय से पुरानी पेंशन योजना ओपीएस के बहाली की मांग को लेकर निरन्तर आन्दोलन चल रहा है किन्तु सरकार चुप्पी साधे हुये है। यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, मंत्री तौलू प्रसाद, उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मंत्री मनसाराम, संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार आदि ने कहा कि सरकार ओपीएस को तत्काल बहाल करे। कहा कि  पुरानी पेंशन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन-यापन का आधार प्रदान करती है।
पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस)  बहाली की मांग को लेकर निकली तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अशोक सिंह, कलेक्ट्रेट संघ के मंत्री आशीष कुमार, विकास भवन संघ मंत्री ओम प्रकाश, जलालुद्दीन कुरेशी, सुजीत बाबू, के साथ ही सफाई कर्मचारी संघ  के मण्डलीय मंत्री रूद्रनरायन उर्फ रूदल, राजेश कुमार, विजय भारत, लालजी निषाद, अशोक कुमार दूबे, दिनेश श्रीवास्तव, सोमईराम आजाद, राम सहाय यादव, बजंरगी, महीबुल्ला, रामपाल भारती, महेन्द्र कुमार, हरीराम, हनुमान प्रसाद, जैश्री, श्रीचन्द, मो. कलीम, संजय कुमार यादव, बलराम कन्नौजिया, सन्तोष कुमार शर्मा, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, मायाराम चौधरी, रामललित, दिलीप चौधरी, बब्लू, दीनानाथ, राकेश कुमार वर्मा, हरिश्चन्द्र, जगदीश सैनी, शेषराम वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, रामरतन चौधरी, रामकिशुन, संजय सिंह, अनिल निषाद, राम प्रकाश चौधरी, प्रदीप कुमार के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा

लोकसभा सचिवालय का कर्मचारी बताकर संसद में नौकरी का झांसा देककर 50 हजार ठेपे थे नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...
राष्ट्रीय 
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा

सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बस्ती - परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा ग्रामसभाओं में तैनात सफाईकर्मियों की नियमित...
उत्तर प्रदेश 
सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला...
राष्ट्रीय 
‘वंदे मातरम्’ पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, कांग्रेस के लिए राष्ट्रगौरव जरूरी या वोट बैंक?

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

विशाखापत्तनम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का दूसरा दिन गुरुवार को जनसंख्या असंतुलन के मुद्दे पर केंद्रित...
राष्ट्रीय 
जनगणना में धर्म के उल्लेख पर संघ की समन्वय बैठक में चर्चा

उत्तर प्रदेश

सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बस्ती - परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा ग्रामसभाओं में तैनात सफाईकर्मियों की नियमित...
उत्तर प्रदेश 
सफाईकर्मियों की नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर: बस की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, सात बच्चे घायल

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल

बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट, प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कल