कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त को ई-लॉटरी से
बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, सीआरएम एवं अन्य योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग करने वाले कृषकों एवं एफपीओ में से लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से 10 अगस्त तक फॉर्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन एवं एकल कृषि यंत्र आदि के लिए बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन कल शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलास्तरीय समिति के सम्मुख होगा। बुकिंग करने वाले सभी कृषक एवं एफपीओ निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
