3 से 7 दिन के अंदर घर बैठे वाहन का कराएं रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर

परिवहन विभाग ने ऑनलाइन व्यवस्था लागू की, वाहन मालिक घर बैठे जमा कर सकेंगे आवेदन और जरूरी दस्तावेज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र बनवाने और वाहन ट्रांसफर कराने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मुरादाबाद जनपद में परिवहन विभाग ने इन सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दी है। वाहन मालिक घर बैठे आवेदन कर जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन गाड़ी सीन (फोटाे होगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कम से कम तीन और अधिकतम सात दिन में काम पूरा हो जाएगा।

परिवहन विभाग की नई व्यवस्था के तहत वाहन की आरसी और स्वामित्व हस्तांतरण से संबंधित आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। वाहन मालिकों को निर्धारित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विभागीय स्तर पर दस्तावेजों की जांच के बाद प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रशासन राजेश सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरसी और ट्रांसफर से संबंधित काम न्यूनतम तीन और अधिकतम सात दिन में पूरा कर दिया जाएगा। इसके बावजूद अगर किसी का काम नहीं हो रहा है तो आवेदक कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।

गंदगी,दुर्गंध और खतरा... थरबरनगंज का खुला नाला बना आफत ये खबर भी पढ़े : गंदगी,दुर्गंध और खतरा... थरबरनगंज का खुला नाला बना आफत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश