देर शाम कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे सीडीओ, महीनों से गायब शिक्षिका पर गिरी गाज

छात्राओं के बीच बैठकर पढ़ाई और भोजन का लिया फीडबैक,सवालों से परखा अधिगम स्तर; व्यवस्थाओं की हकीकत जानने को सीडीओ ने खुद खंगाली व्यवस्था

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अभिषेक मिश्रा

लखीमपुर-खीरी,20 अगस्त(तरुणमित्र)। देर शाम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहजम में उस समय हलचल बढ़ गई, जब सीडीओ अभिषेक कुमार अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे सीडीओ ने मौके पर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। छात्राओं के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई, भोजन और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में सीधे फीडबैक लिया।
 
निरीक्षण के दौरान एक शिक्षिका के कई महीनों से विद्यालय से अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए। लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने पर हुई इस कार्रवाई से विद्यालय में जिम्मेदारी और अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश गया।
 
सीडीओ ने छात्राओं से एक-एक कर बातचीत की और कक्षा में उनके अधिगम स्तर को भी परखा। उन्होंने पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे, जवाब सुने और छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और विषय की समझ के साथ आगे बढ़ने से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
 
उन्होंने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता, स्वाद, समय पर भोजन मिलने, साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। छात्राओं ने बेझिझक अपनी समस्याएं और सुझाव सामने रखे। सीडीओ ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
 
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवासीय विद्यालय में रह रही छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, भोजन और सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने संभाली जांच

गोमतीनगर में पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा मानस बाजपेई, बीमार बहन को मारकर खुदकुशी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने संभाली जांच

बारावफात पर्व को लेकर महुली पुलिस का गांव-गांव जनसंवाद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात पर्व को लेकर महुली पुलिस का गांव-गांव जनसंवाद

ग्रीन एनर्जी उत्पादन क्षमता विकसित करना जरूरी :संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही विद्युत मांग और देश के...
उत्तर प्रदेश 
ग्रीन एनर्जी उत्पादन क्षमता विकसित करना जरूरी :संघर्ष समिति

चढ़ावा चोरी पर जन संवाद करेगी कांग्रेस 

लखनऊ। कांग्रेस कमेटी के यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने गुरुवार को यहां कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चढ़ावा चोरी पर जन संवाद करेगी कांग्रेस 

तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित

-एआरटीओ प्रवर्तन,एसीपी गाजीपुर और यातायात चलाएंगे अभियान