चढ़ावा चोरी पर जन संवाद करेगी कांग्रेस
एसआईटी रिर्पोट लीक होने की जांच कौन करेगा: राजेन्द्र पाल
लखनऊ। कांग्रेस कमेटी के यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने गुरुवार को यहां कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर में हुए करोड़ों अरबों के चन्दा चोरी सिर्फ एक प्रदेश का मुद्दा नहीं है बल्कि करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था का मुद्दा है। सुुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को अपनी रिपोर्ट बंद लिफाफे में दाखिल करने को कहा फिर यह गोपनीय तथ्य कैसे लीक हो गया। इसकी जांच कौन करेगा? मीडिया के अनुसार एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में चम्पत राय और डा0 अनिल मिश्र को क्लीन चिट दी गयी है।
कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि सिर्फ 8 छोटे गणनाकर्मियों की गिरफ्तारी हुई लेकिन दान लेने वाले, गणना कराने के जिम्मेदार, बहुमूल्य धातुओं की जांच-माप, उनका रखरखाव और हिसाब किताब के लिए पूरी पर्यवेक्षण कार्य की संस्थागत जिम्मेदारी किसकी थी? सरकार स्पष्ट करे कि मामले की वर्तमान कानूनी स्थिति क्या है? सरकार बताए-अब तक फोरेन्सिक परीक्षण में क्या सामने आया? प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब सर्वप्रथम एसआईटी गठन की घोषणा हुई तभी मैंने एसआईटी पर प्रश्नचिन्ह उठाया था। ऐसे में एसआईटी ही खुद प्रश्नचिन्ह के दायरे में थी। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने जिस एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई उसी एसआईटी रिपोर्ट में जांच टीम ने अनिल मिश्र को भी दोषी माना है। टीम ने यह भी माना कि अनिल मिश्र का उत्तरादायित्व वरिष्ठ पर्यवेक्षणीय स्तर पर परिलक्षित होता है। प्रेसवार्ता में जमीन खरीद फरोख्त के दस्तावेज, एसआईटी रिपोर्ट के दस्तावेज भी प्रस्तुत किया गया।
राजीव गांधी को किया याद
भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम , प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इस अवसर पर राजेन्द्र पाल गौतम ने राजीव गांधी ने सूचना एवं तकनीकी क्रान्ति लाकर देश में लाकर विश्व पटल पर भारत को स्थापित किया। पंचायती राज व्यवस्था और सत्ता के विकेन्द्रीकरण के जरिए उन्होने पंचायतों को मजबूत बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश के विकास के लिए जो योगदान दिया उसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्या, अभिषेक दत्त, कुणाल चैधरी एवं अब्दुल हन्नान, सांसद राकेश राठौर, डॉ0 सी0पी0 राय , पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, सोहेल अख्तर अंसारी, शिव पाण्डेय, विश्वविजय सिंह, प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, बृजेन्द्र कुमार सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
