सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री

सीएम योगी ने की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बोले पात्र वृद्धजनों को पेंशन के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़
  • पात्र विद्यार्थी को समय से मिले छात्रवृत्ति, 02 अक्टूबर तक भुगतान करायें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापक बदलाव की जरूरत बताई है। निर्देशित किये कि विद्यालयों से जुड़ी सुस्पष्ट नियमावली तैयार करने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा एक सोसाइटी के गठन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि इन आवासीय विद्यालयों का प्रबंधन और संचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सके।

गुरुवार को समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण की उपस्थिति में विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने विद्यालयों में शिक्षकों और अन्य आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता, विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं तथा प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी ली। बताया गया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में 93 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित थे, जबकि वर्ष 2025-26 तक इनकी संख्या बढ़कर 103 हो गई है। इनमें 59 विद्यालय सीबीएसई तथा 44 विद्यालय यूपी बोर्ड से संबद्ध हैं।

पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचकर तेज आवाज में चलाई हनुमान चालीसा   ये खबर भी पढ़े : पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचकर तेज आवाज में चलाई हनुमान चालीसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र किंतु अब तक वंचित वृद्धजनों के आवेदनों का सत्यापन कराते हुए यथाशीघ्र उन्हें पेंशन से लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र वृद्धजनों को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े और आवेदन के सत्यापन से लेकर पेंशन स्वीकृति तक की प्रक्रिया समयबद्ध हो। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में 37.47 लाख लाभार्थियों की संख्या बढ़कर वर्ष 2025-26 में 67.50 लाख हो गई है।

वर्तमान में लगभग 11.50 लाख नए आवेदन लंबित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और योजना की पहुंच तथा प्रभावशीलता को और बढ़ाने पर जोर दिया। बताया गया कि योजना प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 163 केंद्रों के माध्यम से संचालित है।

इन केंद्रों पर 1,783 इम्पैनल्ड शिक्षक हैं तथा यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए/सीडीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 23,801 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सीएम ने कहा कि छात्रवृत्ति का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को समय से मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए आवेदन पोर्टल तत्काल खोला जाए और हर हाल में 02 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि अंतरित कर दी जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्योग से लेकर कृषि, हेल्थकेयर व एमएसएमई तक बनेगी रणनीति लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के...
उत्तर प्रदेश 
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

लखनऊ। लखनऊ में सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई स्तरों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री

बोले पात्र वृद्धजनों को पेंशन के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़ पात्र विद्यार्थी को समय से मिले छात्रवृत्ति, 02...