निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न
ऐतिहासिक मेले में हजारों की संख्या में उमड़ी भीड
- पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम
मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे दिन लगने वाले प्रसिद्ध हापा मेला को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रही । ऐतिहासिक मेले में हर वर्ष निगोहां कस्बे के साथ आसपास के गांवों और दूरदराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु व दर्शक पहुंचते हैं। भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार और चौकी प्रभारी अनूप तिवारी सुबह से ही पुलिस टीम के साथ मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और शांति व्यवस्था के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। महिला पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। पार्किंग व आवागमन को सुचारु रखने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
