सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने नोएडा में दो ऑटोमोबाइल प्लांट को दी हरी झंडी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वर्चुअल तरीके से दिल्ली में आयोजित एक जापानी निवेश कार्यक्रम के दौरान किया।

इन दोनों प्लांट में करीब 5145 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। पहले मुख्यमंत्री को यमुना सिटी आना था। अधिकारियों के मुताबिक बाद में कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह नौ बजे वर्चुअल जुड़कर शिलान्यास किया।

बेटे के लौटने की थी आस, शव मिलने से टूटी परिवार की उम्मीद ये खबर भी पढ़े : बेटे के लौटने की थी आस, शव मिलने से टूटी परिवार की उम्मीद

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 में जापान और भारतीय कंपनी के संयुक्त उपक्रम एस्कॉर्ट-कुबोता का प्लांट लगाया जाना है। यहां ट्रैक्टर और खेती में उपयोग होने वाले दूसरे उपकरण बनाए जाने हैं। इस प्लांट के लिए यमुना प्राधिकरण ने पूर्व में करीब 190 एकड़ जमीन आवंटित की थी। अब शिलान्यास के बाद कंपनी यहां निर्माण शुरू करेगी जिससे उत्पादन भी जल्दी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 4500 करोड़ रुपये का निवेश इस प्रोजेक्ट में कंपनी करेगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्पार्क मिंडा समूह की कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन का सेक्टर-24 में प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने बुधवार को किया। करीब 23 एकड़ जमीन कंपनी को यमुना प्राधिकरण ने आवंटित की है। कोरियन कंपनी डेसुंग और भारतीय कंपनी लोकोनाव के साथ साझेदारी में यहां करीब 645 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

इस प्लांट में हार्नेस वायर के अलावा इग्निशन स्विच कम स्टीयरिंग लॉक और मेकाट्रोनिक्स कंपोनेंट का निर्माण किया जाना है। इस यूनिट से लगभग 2270 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह कंपनी इसके अलावा सेक्टर-10 में भी एक प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नेपाल दौरे के अंतिम दिन पोखरा के रैली में शामिल होंगे सेना प्रमुख

नई दिल्ली। भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा का आज अंतिम दिन है। जनरल सेठ...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल दौरे के अंतिम दिन पोखरा के रैली में शामिल होंगे सेना प्रमुख

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हाथियों का झुंड, सामने से आई एक्सप्रेस

घटना लंका रेंज के हवाईपुर का गुवाहाटी। असम के होजाई जिले में हाथियों के झुंड के रेलवे ट्रैक पार करने...
राष्ट्रीय 
रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हाथियों का झुंड, सामने से आई एक्सप्रेस

बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो...