चमोली सुरंग हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या 11 पहुंची

घायल रोहित ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 13 अगस्त को हुए सुरंग हादसे की पूरी कहानी राज्य आपदा केंद्र ने बताई

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में घायल एक और श्रमिक की बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मृतक श्रमिक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। वह हादसे में घायल होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में उपचाराधीन था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

राज्य आपदा परिचालन केन्द्र की ओर से बुधवार काे प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया गया कि निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त को पानी और मलबा आने से हादसा हुआ था। दुर्घटना के बाद टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया था। अभियान में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य बचाव दलों ने हिस्सा लिया। हादसे के बाद कई श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

हल्द्वानी कांग्रेस रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का फूंका पुतला ये खबर भी पढ़े : हल्द्वानी कांग्रेस रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का फूंका पुतला

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी के मायापुर स्थित टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद करीब 117 घंटे तक चला तलाश एवं बचाव अभियान मंगलवार को पूरा हो गया। सुरंग में पानी रिसने और भूस्खलन के कारण कई श्रमिक अंदर फंस गए थे। हादसे में 11 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। सुरक्षित निकाले गए श्रमिकों में शामिल रोहित की बुधवार सुबह एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हाथियों का झुंड, सामने से आई एक्सप्रेस

घटना लंका रेंज के हवाईपुर का गुवाहाटी। असम के होजाई जिले में हाथियों के झुंड के रेलवे ट्रैक पार करने...
राष्ट्रीय 
रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हाथियों का झुंड, सामने से आई एक्सप्रेस

बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

मोरान-मटक समुदाय को आधार आवेदन में 31 मार्च 2027 तक खास छूट

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मूलनिवासी समुदायों के...
राष्ट्रीय 
मोरान-मटक समुदाय को आधार आवेदन में 31 मार्च 2027 तक खास छूट

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न